• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरमन, मंधाना और शेफाली का पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है प्रदर्शन?

How have Harman, Mandhana, and Shafali performed against Pakistan - Cricket News in Hindi

दुबई । महिला एशिया कप 2026 में शनिवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। दुबई इंटरनेशनल में भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान टीम के बीच एक जोरदार मुकाबला होने वाला है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। पाकिस्तान पर जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप में शीर्ष पर रहने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम ने थाइलैंड और हांगकांग के खिलाफ पिछले 2 मैचों में दमदार बल्लेबाजी की और बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। थाइलैंड के खिलाफ भारत ने 94 रन से जीत दर्ज की, जबकि हांगकांग के खिलाफ 137 रन के बड़े अंतर से मैच जीता है। पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय बल्लेबाजों की भूमिका अहम रहने वाली है।
भारत के लिए चिंताजनक स्थिति यह है कि टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाजों का प्रदर्शन उनकी प्रतिष्ठा के अनुरुप पाकिस्तान के खिलाफ नहीं रहा है।
सलामी बल्लेबाज और टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 2014 से 2026 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 11 मैचों की 11 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 307 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 68 रन है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2009 से 2026 के बीच 16 मैचों की 13 पारियों में 230 रन बनाए हैं। हरमन के नाम पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में एक भी अर्धशतक नहीं है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा भी 2022 से 2026 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की 5 पारियों में 127 रन बना सकी हैं।
हालांकि, मंधाना एशिया कप में अच्छी फॉर्म में दिखी हैं। हांगकांग के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने तूफानी शतक लगाया था। इसलिए मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा, कप्तान हरमन और शेफाली वर्मा से भी प्रभावी पारियों की जरुरत होगी।
पाकिस्तान की बात करें तो टीम ने अपना पिछला मुकाबला थाइलैंड के खिलाफ जीता था। पाकिस्तान ने अभी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। टीम को अभी 2 मैच खेलने हैं, लेकिन भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर टीम अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेगी।
भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक 17 मैच हुए हैं। टीम इंडिया ने 14, जबकि पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-How have Harman, Mandhana, and Shafali performed against Pakistan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, women asia cup 2026, smriti mandhana, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved