• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मरीज अस्पतालों में दम तोड़ रहे, आईपीएल फ्रेंचाइजियां पैसे बहा रहीं : एंड्र्य टाय

How are companies spending so much on IPL at such a time: RR Tye - Cricket News in Hindi

पर्थ। 'व्यक्तिगत कारणों' से आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को छोड़कर स्वदेश लौट चुके ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्र्यू टाय ने इस बात पर हैरानी जताई है कि जहां, एक तरफ भारत में मरीज अस्पतालों में मूलभुत चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आईपीएल की फ्रेंचाइजियां पैसा बहा रही हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने टाई के हवाले से कहा, "एक खिलाड़ी के रूप में हम सुरक्षित हैं लेकिन क्या यह आगे सुरक्षित रहने वाला है?" उन्होंने आगे कहा, "ये कंपनियां और फ्रेंचाइजी इतने पैसे कैसे खर्च कर रहीं हैं, जबकि लोग असुविधाओं के चलते अस्पतालों में भर्ती भी नहीं हो पा रहे हैं।" तेज गेंदबाज ने कहा, "यदि इस खेल से लोगों के जीवन में तनाव दूर होता है या उन्हें इस बात की आशा देता है कि दुनिया में सबकुछ ठीक है और गहरी सुरंग में भी रौशनी है, तो मैं समझता हूं कि आईपीएल जारी रहे, लेकिन मैं जानता हूं कि सभी एक जैसे नहीं हैं लेकिन आईपीएल पर मैं सभी के विचारों का सम्मान करता हूं।"
टाय ने इसी महीने शादी की है और वह चाहते थे कि वह सुरक्षित अपने घर पहुंच जाएं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-How are companies spending so much on IPL at such a time: RR Tye
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: andrew tye, rajasthan royals, ipl2021, ipl 2021, covid 19, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved