• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

WC Final : ...तो ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत दूसरा ऐसा देश बन जाएगा

लॉड्र्स (इंग्लैंड)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप फाइनल में उतरेगी तो उसके पास इतिहास रचने का मौका होगा। यह मुकाबला क्रिकेट के मक्का लॉड्र्स में आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। मिताली की अगुवाई वाली टीम वल्र्ड कप जीतने में कामयाब होती है तो ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत दूसरा ऐसा देश बन जाएगा जिसकी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने 50 ओवर का क्रिकेट वल्र्ड कप अपने नाम किया होगा।

भारतीय महिला टीम अगर यह मुकाबला जीत जाती है, तो महिला वल्र्ड कप के 44 साल के इतिहास में वह पहली बार वल्र्ड चैंपियन बनेगी। इसी के साथ ही टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज के पास भारतीय क्रिकेट (महिला और पुरुष) के इतिहास में कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद वल्र्ड चैंपियन कप्तान बनने का मौका है। कपिल देव ने भारत को 1983 और महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में वल्र्ड चैंपियन बनाया था। अगर मिताली टीम इंडिया को चैंपियन बना देती हैं, तो इतिहास के सुनहरे पन्नों में उनका नाम दर्ज हो जाएगा।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-History awaits India in Womens World Cup final
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: icc womens worldcup 2017 final, india vs england, history awaits india, womens world cup final, world cup final, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved