नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने खेल के साथ स्टाइलिश लुक के कारण अपने फैंस के दिलों में बसते हैं। कहा जा सकता है कि वे इस समय टीम इंडिया में कप्तान विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। गुजरात के चोरयासी में जन्मे हार्दिक 11 अक्टूबर को 24 साल के हो गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उनके साथ टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और टीम फीजियो पैट्रिक फारहार्ट का भी जन्मदिन था। हार्दिक ने मंगलवार (17 अक्टूबर) को इस अवसर का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें भारतीय टीम के सदस्य हार्दिक पर केक लगाते नजर आ रहे हैं।
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हार्दिक के साथ कुछ ज्यादा ही मस्ती की। हार्दिक ने लिखा है कि साल में एक बार सभी का जन्मदिन आता है, बदला ‘स्वीट’ होगा। हार्दिक के साथ बांगड़ और फारहार्ट के चेहरे भी केक से पुते हुए हैं।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope