• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सितंबर के पहले सप्ताह में यूएई पहुंच सकते हैं हरभजन

Harbhajan may reach UAE in first week of September - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह सितंबर के पहले सप्ताह में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच टीम से जुड़ सकते हैं। हरभजन निजी कारणों से चेन्नई मे लगाए गए टीम के शिविर में हिस्सा नहीं ले पाए थे और इसी कारण वह टीम के साथ 21 अगस्त को यूएई नहीं पहुंच सके थे। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्नाथन के हवाले से लिखा है, "हरभजन के सितंबर के पहले सप्ताह में दुबई आने की उम्मीद है।" वह टीम के साथ मंगलवार को जुड़ने वाले थे, लेकिन वह अभी भी अपने परिवार के साथ हैं।
चेन्नई टीम के 13 सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं, जिसमें से दो भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके बाद टीम का अभ्यास सत्र आगे बढ़ गया है। अभी तक चेन्नई इकलौती ऐसी टीम है, जिसने आईपीएल के 13वें सीजन के लिए यूएई में अभ्यास शुरू नहीं किया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Harbhajan may reach UAE in first week of September
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: harbhajan singh, uae, september, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved