अबु धाबी| न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की गर्मी को संभालना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। बाउल्ट इस समय यूएई में हैं, जहां वे मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में खेलेंगे। बाउल्ट को मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया है। लीग के इस सीजन के पहले मैच में मुंबई का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुंबई इंडियंस द्वारा उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पर जारी किए एक वीडियो में बाउल्ट ने कहा, "अभी तक सबसे बड़ी चुनौती 45 डिग्री में तैयारी करने की रही है। मैं एक बहुत छोटे देश से आता हूं, न्यूजीलैंड, जहां का तापमान इस समय सात या आठ डिग्री होगा। वह सर्दियों का मौसम है।"
उन्होंने कहा, "मैं कुछ और फ्रेंचाइजियों के लिए खेला हूं मैं मुंबई परिवार का हिस्सा बनने के लिए तैयार हूं।"
बाउल्ट ने कहा, "मैं मुंबई के खिलाफ खेला हूं। जब आप इस टीम के सामने आते हो तो सबसे बड़ी चुनौती जो रहती है वो यह है कि यह टीम काफी डरावनी है। इसलिए अच्छा है कि आप दूसरे छोर पर हैं और इस टीम का हिस्सा हैं।"
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अभी तक कुल 33 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 38 विकेट लिए हैं।
--आईएएनएस
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope