• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साक्षी ने धोनी के संन्यास की खबरों का खंडन किया

Get a life: Sakshi quashes rumours of MS Dhoni retirement - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। अनुभवी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने एक बार फिर से धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों का खंडन किया है। बुधवार शाम अचानक ट्विटर पर धोनी के संन्यास की खबरें ट्रेंड करने लगीं। धोनीरिटायर्स ट्रेंड में आ गया। उनकी पत्नी साक्षी ने जल्द ही इसे अफवाह करार दिया।

साक्षी ने ट्विटर लिखा, "यह सब सिर्फ अफवाह है। मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया है। धोनी रिटायर्स ट्रेंड ट्वीट करने वालों, जाओ अपना काम करो।"

हालांकि उन्होंने कुछ मिनट बाद ही इस इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया।

ऐसा पहली बार नहीं है जब साक्षी ने धोनी के संन्यास की खबरों का खंडन किया है। पिछले साल सितंबर में भी उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया था। साक्षी ने ट्विटर पर लिखा था, "इसे अफवाह कहते हैं।"

धोनी ने पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है। इसके बाद से ही क्रिकेट जगत में उनके करियर को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गईं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Get a life: Sakshi quashes rumours of MS Dhoni retirement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ms dhoni, sakshi dhoni, sakshi quashes rumours of ms dhoni retirement, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved