नई दिल्ली। भारत के बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने एक बार फिर पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि उन्होंने अपने बेटे अंगद को दिल्ली क्रिकेट में शामिल करने के लिए कई जतन किए थे। गंभीर इससे पहले नवदीप सैनी के पदार्पण मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद बेदी और चेतन चौहान के खिलाफ बोले थे, जिसके जवाब में बेदी ने गंभीर के आरोपों को बेबुनियाद बताया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बेदी के जवाब के बाद एक बार फिर गंभीर पूर्व स्पिनर पर आक्रामक हो गए हैं। बेदी ने गंभीर की बात को नकराते हुए कहा था कि गंभीर वर्चस्व हासिल करने के लिए नीचे नहीं गिर सकते। गंभीर ने इसके जवाब में ट्वीट किया, बिशन सिंह बेदी दबदबा कायम करने के लिए नीचे गिरने की बात कर रहे हैं।
यह वो शख्स है, जो अपने नाकाबिल बेटे का चयन कराना चाहता था और चेतन चौहान अपने भतीजे को डीडीसीए टीम में लाना चाहते थे। आप पर शर्म है? मैं यहां साथ ही 2013 में बेदी के नवदीप सैनी पर दिए गए बयान को पोस्ट कर रहा हूं।
RCBvsKKR: बेंगलुरु बनाम कोलकाता का महामुकाबला; कब और कहां देखें
हीरो इंडियन ओपन में टॉप-15 में तीन भारतीय
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
Daily Horoscope