• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गॉल टेस्ट : इंग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

Gaul Test: England beat Sri Lanka by 7 wickets - Cricket News in Hindi

गॉल| इंग्लैंड ने यहां गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को मेजबान श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड को जीत के लिए महज 74 रन बनाने थे। इंग्लैंड ने यह लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपने तीन विकेट चौथे दिन ही खो दिए थे। पांचवें दिन मेहमान टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 38 रनों के साथ शुरुआत की और कोई और विकेट न खोते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। जॉनी बेयरस्टो 35 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ डैन लॉरेंस ने 21 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई। बेयरस्टो ने 65 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए। लॉरेंस ने अपनी नाबाद पारी में 52 गेंदें खेलीं। उन्होंने एक भी चौका नहीं मारा।
श्रीलंका अपनी पहली पारी में 135 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इंग्लैंड ने फिर कप्तान जोए रूट के 228 और लॉरेंस के 73 रनों के दम पर पहली पारी में 421 रन बना 286 रनों की बढ़त ले ली थी।
दूसरी पारी में श्रीलंका ने अच्छा तो किया था लेकिन पहली पारी के कम स्कोर के कारण मिली बढ़त के चलते वह इंग्लैंड के सामने बड़ा लक्ष्य नहीं रख पाई। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 359 रन बनाए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gaul Test: England beat Sri Lanka by 7 wickets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gaul test, england, beat, sri lanka, 7 wickets, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved