• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत में प्रतिभा तलाश रहे हैं कर्स्टन, इन 6 शहरों में होगा ट्रायल

नई दिल्ली। भारत को 28 साल बाद विश्व विजेता बनाने वाले कोच गैरी कर्स्टन इस समय भारत में युवा प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की तलाश कर रहे हैं। अपनी अकादमी के लिए कर्स्टन भारत में युवा बच्चों को ढूंढ रहे हैं, जिसके लिए वे विशेषज्ञों के साथ काम कर रहे हैं। कर्स्टन 23 अप्रैल से 18 मई तक देशभर के छह शहरों-पुणे, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू,चेन्नई और जयपुर में ट्रायल्स का आयोजन करेंगे। हर शहर से छह खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाडिय़ों को पुणे में शिविर में बुलाया जाएगा, जिनमें से शीर्ष-3 खिलाडिय़ों को दो महीने की स्कॉलरशिप दी जाएगी। ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी को अपना नाम और शहर का नाम लिखकर आयोजकों द्वारा दिए गए नंबर पर संदेश भेजना होगा। इस संदेश के मिलने के बाद आयोजक एक लिंक भेजेंगे जिस पर उपलब्ध फॉर्म को खिलाड़ी को भरकर भेजना होगा। 23 अप्रैल से 18 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में राजधानी में भी ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में 10 और 11 मई को ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gary Kirsten is searching young talent in India for his cricket academy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gary kirsten, young talent, india, cricket academy, south africa, coach kirsten, trial, world cup, former opener kirsten, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved