नई दिल्ली। भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनके पूर्व क्रिकेटर साथी और पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी गौतम गम्भीर कभी किसी महिला के खिलाफ अश्लील बातें नहीं कर सकते। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गम्भीर पर आरोप है कि उन्होंने पूर्वी दिल्ली से ही आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी के सम्बोधित करके लिखे गए अश्लील बातों वाले पर्चे बंटवाए हैं।
हरभजन ने अपने साथी टेस्ट क्रिकेटर का ट्विटर के माध्यम से बचाव किया और कहा कि गम्भीर कभी ऐसा कर ही नहीं सकते।
हरभजन ने कहा, ‘‘गम्भीर से जुड़े मद्दों को लेकर मैं भौंचक हूं। मैं जानता हूं कि वह कभी भी किसी महिला के खिलाफ अपशब्दों का उपयोग नहीं कर सकता। वह जीते या हारे, यह अलग बात है लेकिन वह कभी इस तरह का इंसान नहीं रहा है।’’
आतिशी ने अरोप लगाए हैं कि गम्भीर ने उनकी मर्यादा पर सवाल उठाने वाले पर्चे उनके संसदीय क्षेत्र मे बंटवाए हैं।
गम्भीर ने इन आरोपों को खारिज किया है और आतिशी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नाम मानहानि का नोटिस भी भिजवाया है।
(आईएएनएस)
कभी एक्शन को लेकर उड़ाया जाता था बुमराह का मजाक, किया जाता था शक
विजय हजारे ट्राफी : श्रेयस, शार्दूल ने मुम्बई को दिलाई लगातार चौथी जीत
सनराइजर्स हैदराबाद के वार्नर आईपीएल-14 को लेकर उत्साहित
Daily Horoscope