• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चौथा वनडे : विराट कोहली की नजरें धोनी का रिकॉर्ड तोडऩे पर

बेंगलुरू। विजय रथ पर सवार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की नजरें अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोडऩे पर हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे वनडे मैच में हर हाल में जीत चाहिए होगी। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में अगर भारतीय टीम जीत हासिल कर लेती है तो कोहली वनडे मैचों में कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा जीत (लगातार नौ मैच में जीत) हासिल करने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ देंगे। कोहली ने इंदौर में खेले गए मैच में धोनी के कप्तान के तौर पर लगातार नौ मैचों में जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। इसी मैच को जीतकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त ले ली थी। धोनी ने फरवरी 2008 से जनवरी 2009 तक लगातार मैचों में जीत हासिल की थी। कोहली का लगातार जीत का सिलसिला इसी साल छह जुलाई से शुरू हुआ था जो अभी तक कायम है। कोहली की कप्तानी वाली टीम ने सीरीज में अभी तक एकतरफा प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हर मामले में बैकफुट पर ही रखा है।
भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हालांकि, पहले दो मैचों में उसका मध्यक्रम विफल रहा था। लेकिन टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इसमें बदलाव किए और तीसरे मैच में हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को चौथे नबंर पर उतारा और उनके स्थान पर मनीष पांडे को भेजा। उनका यह प्रयोग सफल रहा और टीम को जीत मिली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fourth ODI : Virat Kohli is eying on MS Dhoni record
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fourth odi, virat kohli, ms dhoni, record, dhoni kohli, steven smith, benguluru odi, rohit sharma, manish pandey, david warner, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved