• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बारे में ऐसा बोले क्लूजनर

नई दिल्ली। दुनिया की नंबर एक टीम भारत को केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में 72 रन से हार का सामना करना पड़ा। बल्लेबाजी में हरफनमौला हार्दिक पांड्या के अलावा किसी भी भारतीय का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। हार्दिक की पारी के दम पर ही भारत मेजबान टीम को बढिय़ा टक्कर दे पाया। सातवें नंबर (फिफ्थ डाउन) पर उतरे हार्दिक ने खतरनाक पिच पर अफ्रीकी गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए 95 गेंदों पर 14 चौकों व एक छक्के की मदद से 93 रन ठोके। साथ ही अफ्रीका की दूसरी पारी में 27 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर ने कहा कि हार्दिक भारत के लिए बेहतरीन ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं। क्लूजनर ने कहा कि भारत की पहली पारी में हार्दिक की बल्लेबाजी बेहतरीन थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former South Africa all rounder Lance Klusener reaction about Hardik Pandya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former south africa all rounder lance klusener, hardik pandya, lance klusener, lance klusener hardik pandya, india vs south africa, capetown test, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved