• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्व क्रिकेटर ने बीसीसीआई से की 1983 की विश्व चैंपियन टीम को नकद इनाम देने की मांग

Former cricketer demands BCCI to give cash reward to 1983 World Champion team - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । बीसीसीआई द्वारा टी20 विश्व कप विजेता टीम को 125 करोड़ रुपये प्राइज मनी देने के बाद, 1983 विश्व कप विजेता टीम के पूर्व खिलाड़ी का कहना है कि बोर्ड को कपिल देव की चैम्पियन टीम के लिए भी नकद इनाम की घोषणा करनी चाहिए। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को 1983 के विश्व कप फाइनल मैच में 43 रनों से हराया था। भारत ने तब 60 ओवर में 183 रन बनाने के बाद अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर छोटे लक्ष्य का भी सफलतापूर्वक बचाव किया था। मदन लाल और मोहिंदर अमरनाथ ने 3-3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की ताकतवर टीम को 140 रनों पर ढेर कर दिया था। उस जीत के बाद भारतीय टीम का विश्व क्रिकेट में नई ताकत के तौर पर उभार हुआ था।
वरिष्ठ क्रिकेटर का कहना है कि तब 1983 की विश्व कप टीम को कोई इनाम नहीं दिया गया क्योंकि बीसीसीआई का कहना था कि उनके पास पैसा नहीं है, लेकिन अब बोर्ड के पैसा है तो वह अब नकद इनाम की घोषणा कर सकता है।
आईएएनएस के साथ बातचीत में अपना नाम ना उजागर करने की शर्त पर इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "125 करोड़ रुपये काफी बड़ी रकम होती है। हमें तब ऐसा कोई इनाम नहीं दिया गया था, क्योंकि बोर्ड का कहना था कि उसके पास पैसा नहीं है। अब वे दे सकते हैं, उनको क्या चीज रोक रही है? उस टीम के कुछ ही खिलाड़ी काम कर रहे हैं, बाकी संघर्ष कर रहे हैं। बीसीसीआई को इस बारे में सोचना चाहिए।"
1983 की चैम्पियन टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को बीसीसीआई द्वारा 25,000 रुपये दिए गए थे। जब दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को इतनी कम रकम के बारे में पता चला, तो उन्होंने फंड जुटाने के लिए दिल्ली में एक संगीत कार्यक्रम किया था और टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये दिए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former cricketer demands BCCI to give cash reward to 1983 World Champion team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former cricketer, demands bcci, cash reward, 1983 world champion, team, cricket, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved