• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पहला टेस्ट : श्रीलंका को बांग्लादेश पर मिली 182 रन की बढत

First Test : Sri Lanka takes 182 runs lead upon Bangladesh in first inning - Cricket News in Hindi

गाले। श्रीलंका ने यहां जारी सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 182 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। बांग्लादेश ने सुबह अपनी पारी 133/2 रन से आगे बढ़ाई और टीम 97.2 ओवर में 312 रन पर सिमट गई। इसके बाद बरसात आने से आगे का खेल नहीं हो पाया। बांग्लादेश की ओर से कप्तान मुश्फिकुर रहीम ने सर्वाधिक 85 रन बनाए। सौम्य सरकार (71) और तमीम इकबाल (57) ने भी अर्धशतक जमाए।

मेहदी हसन मिराज ने 41 और शाकिब अल हसन ने 23 रन की पारी खेली। दिलरुवान परेरा व कप्तान रंगना हेराथ ने 3-3 विकेट लिए। इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 494 रन बनाए थे, जिसमें कुशल मेंडिस ने शतक (194) जड़ा था। निरोशन डिकवेला ने तूफानी अंदाज में 75 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने चार विकेट चटकाए।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-First Test : Sri Lanka takes 182 runs lead upon Bangladesh in first inning
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first test, sri lanka, 182 runs lead, bangladesh, first inning, rahim, soumya sarkar, tamim iqbal, kusal mendis, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved