• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पहला टेस्ट : द. अफ्रीका और श्रीलंका दोनों के पास जीत का अवसर

डरबन। पदार्पण मैच खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया (66/5 विकेट) और विश्वा फर्नांडो (71/4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने यहां जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को उसकी दूसरी पारी में 259 रन पर रोक दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे और श्रीलंका को उसकी पहली पारी में 191 रन पर ऑलआउट कर 44 रन की बढ़त हासिल कर ली थी।

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 304 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका ने जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम को अभी मैच जीतने के लिए 221 रन और बनाने हैं जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। खराब रोशनी के कारण खेल समय से पहले रोकना पड़ा।

स्टंप्स के समय ओशाडा फर्नाडो 28 और कुशल परेरा 12 रन बनाकर खेल रहे थे। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 20, लाहिरु थिरीमाने 21 और कुशल मेंडिस खाता खोले बिना आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से वर्नोन फिलेंडर, कागिसो रबाडा और डुआने ओलिवर को एक-एक विकेट मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First Test : South Africa and Sri Lanka both have winning chances
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first test, south africa, sri lanka, south africa vs sri lanka, dimuth karunaatne, viswa fernando, faf du plessis, lasith ambuldeniya, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved