• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पहला टेस्ट : इंडिया-ए की टीम घोषित, इनकी कप्तानी में खेलेंगे राहुल

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड लॉयंस के साथ होने वाले पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के लिए बुधवार को इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी। बीसीसीआई की ऑल इंडिया सीनियर चयन समिति ने इंडिया-ए टीम की घोषणा की। इंडिया-ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच पहला चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच सात फरवरी से केरल के वायानाद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस समय तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में पांच मैचों की अनाधिकारिक वनडे मैच खेला जा रहा है, जिसमें मेजबान इंडिया-ए 4-0 से आगे चल रही है। मेजबान टीम अगर गुरुवार को होने वाले पांचवें वनडे में भी जीत दर्ज कर लेती है तो वह सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी। इंडिया-ए ने पहला वनडे 3 विकेट से, दूसरा वनडे 138 रन से, तीसरा वनडे 60 रन से और चौथा वनडे 5 विकेट से जीता था। अंतिम वनडे गुरुवार को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First Test : India A team announced, Lokesh Rahul will play in Ankit Bawne captaincy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first test, india a team, lokesh rahul, ankit bawne, bcci, england lions, varun aaron, shardul thakur, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved