• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

पहला टेस्ट : शतकधारी पुजारा को छोड़ अन्य बल्लेबाजों ने किया निराश

इसके बाद अश्विन ने पुजारा के साथ स्कोर को 189 रनों तक पहुंचाया। अश्विन का विकेट 189 के कुल योग पर गिरा। अश्विन ने 76 गेंदों पर एक चौका लगाया लेकिन अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने संयम के साथ खेल रहे पुजारा को शतक के करीब जाने का मौका दिया। 153 गेंदों पर चार चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा करने वाली पुजारा ने 231 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया।

ईशांत शर्मा (4) ने थोड़ा समय उनके साथ बिताया। इशांत का विकेट 210 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद पुजारा 88वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हुए। इसी के साथ दिन के खेल की समाप्ति हुई। शमी ने अपनी नाबाद पारी में नौ गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क, जोश हैजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 2-2 विकेट लिए।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन, जोश हैजलवुड।

ये भी पढ़ें - शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता

यह भी पढ़े

Web Title-First Test : Cheteshwar Pujara smashed century on first day against australia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first test, cheteshwar pujara, century, first day, australia, india, india vs australia, virat kohli, r ashwin, rishabh pant, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved