• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पहला टेस्ट : वार्नर के दम पर कंगारू टीम बढ़ी जीत की ओर

ढाका। ऑस्ट्रेलिया यहां के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ जारी दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में जीत का दावेदार बन गया है। कंगारू टीम ने मंगलवार को खेल के तीसरे दिन 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टंप्स के समय तक 30 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए थे। मेहमान टीम को अभी 156 रन और चाहिए, जबकि उसके आठ विकेट बचे हैं। बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 96 गेंदों पर 11 चौकों व एक छक्के की मदद से 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ कप्तान स्टीवन स्मिथ क्रीज पर हैं। स्मिथ ने 58 गेंदों पर एक चौके की मदद से 25 रन बना लिए है। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया मैट रेनशॉ और उस्मान ख्वाज के विकेट खो चुका है। रेनशॉ ने पांच और ख्वाजा ने एक रन बनाया। शाकिब अल हसन व मेहदी हसन मिराज को 1-1 विकेट मिला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First Test : Australia towards win against Bangladesh on basis of warner inning
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first test, australia, bangladesh, david warner, steven smith, shakib al hasan, tamim iqbal, rahim, natahn lyon, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved