• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पहला T20 : विराट कोहली को इसके लिए करनी होगी माथापच्ची

डबलिन। भारत आज द विलेज मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली दो टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में विजयी शुरुआत के इरादे से उतरेगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से शुरू होगा। आयरलैंड दौरा भारत के लिए इंग्लैंड दौरे की तैयारी करने और वहां की परिस्थतियों से तालमेल बैठाने का बेहतरीन मौका है। आयरलैंड के बाद भारत को इंग्लैंड में तीन टी20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहले मैच में टीम चयन को लेकर कोहली को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। टीम के पास रोहित, शिखर धवन और लोकेश राहुल के तौर पर तीन सलामी बल्लेबाज हैं। ऐसे में कौन सलामी बल्लेबाजी की कमान संभालेगा इस पर कोहली को माथापच्ची करनी होगी। नबंर तीन पर कोहली खुद आते हैं। ऐसे में अगर कोहली राहुल को अंतिम-11 में चुनते हैं तो अजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी में राहुल को नंबर-4 पर भेजा जा सकता है। वैसे इस स्थान के लिए कोहली के पास सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक के रूप में दो विकल्प हैं। वहीं पांचवें और छठे नंबर के लिए मनीष पांडे और महेंद्र सिंह धोनी हैं। सातवें नबंर पर हार्दिक पांड्या हैं। कार्तिक को टीम में चुनकर कोहली, मनीष को बाहर बैठा सकते हैं। गेंदबाजी की बात की जाए तो इस दौरे पर भी कुलदीप यादव और युजवेंद्रा चहल पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी।
दक्षिण अफ्रीका में इन दोनों ने सीमित ओवरों में बेहद प्रभावशाली गेंदबाजी की थी और मध्य के ओवरों में रन रोकने के साथ टीम को विकेट भी दिलाए थे। वहीं तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी पर टीम का दारोमदार होगा। उमेश यादव भी वापसी को बेताब होंगे। उमेश 2012 को बाद से पहली बार टी20 टीम में खेलते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First T20 Match between india and ireland, Virat Kohli worried about this thing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first t20 match, india, ireland, virat kohli, india vs ireland, indian captain virat kohli, gary wilson, kevin o brien, rohit sharma, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved