• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पहला T20 मैच : दक्षिण अफ्रीका ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार रात यहां सुपर ओवर तक गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को मात देकर में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 134 रन ही बना पाई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी 134 रन बनाए जिसके कारण मुकाबला सुपर ओवर में गया। मेजबान टीम ने सुपर ओवर में 14 रन जड़े, जबकि श्रीलंका के बल्लेबाज केवल 5 रन ही बना पाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उन्होंने सात के कुल योग पर निरोशन डिकवेला (0) और कुशल मेंडिस (0) के विकेट गंवा दिए। कमिंदु मेंडिस ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से मेहमान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। श्रीलंका के लिए मेंडिस ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए और वे 13वें ओवर में आउट हुए। अंतिम ओवरों में भी मेहमान टीम के बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं खेल पाए और श्रीलंका की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। दक्षिण अफ्रीका के लिए एंडाइल फेलुकवायो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और बाकी के चार गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First T20 Match : South Africa beat Sri Lanka in super over
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first t20 match, south africa, sri lanka, super over, south africa vs sri lanka, quinton de kock, imran tahir, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved