वेलिंग्टन। कप्तान केन विलियमसन (115) के शतक के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 61 रनों से हरा दिया। किवी टीम द्वारा रखे गए 316 रनों के जबाव में पाकिस्तान की टीम 30.1 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना पाई थी तभी बारिश आ गई और इसके बाद मैच नहीं हो सका और मेजबान टीम को 61 रन से विजेता घोषित कर दिया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अगर बारिश नहीं भी आती तो पाकिस्तान टीम का जीतना मुश्किल लग रहा था। किवी टीम ने विलियमसन के शतक, कोलिन मुनरो के 58 और हेनरी निकोलस के 50 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए। बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी किवी टीम को मुनरो और मार्टिन गुप्टिल (48) ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े।
मुनरो को हसन अली ने आउट किया। लेकिन इसके बाद विलियमसन ने मोर्चा संभाला और पहले गुप्टिल के साथ 73 रनों की साझेदारी की। गुप्टिल को फखर ने आउट किया। विलियमसन ने 158 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाया। वे 288 के कुल स्कोर पर आउट हुए। अंत में हेनरी निकोलस ने 50 रन की पारी खेली।
राष्ट्रमंडल खेल - विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण पदक
CWG 2022 : नीतू के बाद अमित पंघाल ने मुक्केबाजी में देश को दिलाया स्वर्ण पदक
खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की है इजाजत : रोहित शर्मा
Daily Horoscope