• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत को हराने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को भी धोया

शारजाह। विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन फॉर्म का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों भारत को टी20 और वनडे सीरीज में हराने वाले ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ भी जीत से शुरुआत की। कंगारू टीम ने यहां खेले गए पांच मैच की सीरीज के पहले वनडे में छह गेंदें रहते आठ विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रन का लक्ष्य था। मैन ऑफ द मैच रहे कप्तान आरोन फिंच ने 135 गेंदों का सामना करते हुए 135 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 116 रन ठोके। ओपनर फिंच ने शॉन मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी की। मार्श 102 गेंदों पर चार चौकों व दो छक्कों की मदद से 91 रन पर नाबाद लौटे। पीटर हैंड्सकॉम्ब 27 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 30 रन पर अविजित रहे। उस्मान ख्वाजा ने 30 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन का योगदान दिया। मोहम्मद अब्बास व फहीम अशरफ को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First ODI : Australia beat Pakistan by 8 wickets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first odi, australia, pakistan, australia vs pakistan, india, aaron finch, harris sohail, shaun marsh, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved