• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिनले बीन नॉर्थम्पटनशायर से जुड़े, यॉर्कशायर के साथ करार 2 साल पहले ही समाप्त

Finlay Bean Joins Northamptonshire; Contract with Yorkshire Ended Two Years Early - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। नॉर्थम्पटनशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने मंगलवार को यॉर्कशायर के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज फिनले बीन के साथ 3 साल का करार किया है। फिनले बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग में भी निपुण हैं। हालांकि, यॉर्कशायर के साथ करार खत्म होने में अभी दो साल बचे थे, लेकिन काउंटी चैंपियनशिप के पहले चरण के मैचों में शतक लगाने और 25.22 की औसत होने के बावजूद, उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी थी। फिनले बीन नॉर्थम्पटनशायर का हिस्सा बनने पर काफी खुश हैं। बीन ने कहा, "मैं नॉर्थम्पटनशायर से जुड़कर बेहद खुश हूं। मैं जल्द से जल्द शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं और फैंस को दिखाना चाहता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं। ब्लास्ट में मिली सफलता और काउंटी चैंपियनशिप के प्रदर्शन को देखकर लगता है कि यह एक बेहतरीन ग्रुप है। मुझे उम्मीद है कि हम अगले सीजन में भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रख सकेंगे। यह मेरे लिए एक रोमांचक समय है। डैरेन और बाकी कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन में, मैं अपने खेल को और बेहतर बनाने और टीम के लिए बड़ा योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"
बीन ने अगस्त 2022 में केंट के खिलाफ 'वन डे कप' में यॉर्कशायर के लिए अपना डेब्यू किया था। इसके अगले महीने, उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन में लंकाशायर के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया। इस टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए दो अलग-अलग फॉर्मेट में 78 मैच खेले और 3,000 से ज्यादा रन बनाए।
फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उन्होंने 33.53 की औसत के साथ 2649 रन बनाए, जबकि 30 'लिस्ट ए' मुकाबलों में 21.54 की औसत के साथ 517 रन जुटाए।
बीन के जाने पर, यॉर्कशायर के क्रिकेट महाप्रबंधक गैविन हैमिल्टन ने कहा, "पिछले एक साल या उसके आसपास हमने फिन के साथ काफी खुलकर बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने लगातार नियमित क्रिकेट खेलने पर जोर दिया है, जो कि सही भी है। फिन यॉर्कशायर के लिए एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं और ड्रेसिंग रूम में भी उनका होना बहुत अच्छा रहा है। हमें खुशी होती अगर वह अपना बचा हुआ कॉन्ट्रैक्ट पूरा करते, लेकिन हम उनकी महत्वाकांक्षा को समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं। खिलाड़ियों को जाते हुए देखना कभी आसान नहीं होता, खासकर उन खिलाड़ियों को जो हमारी एकेडमी से निकले हैं, लेकिन हमें इस बात पर गर्व है कि फिन के विकास में यॉर्कशायर ने अहम भूमिका निभाई है। हम उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।"
इस बीच, नॉर्थेंट्स के हेड कोच डैरेन लेहमैन ने बीन का स्वागत करते हुए कहा कि वह काफी समय से क्लब की नजरों में थे। लेहमैन ने कहा, "फिनले का नॉर्थम्प्टनशायर से जुड़ना बहुत अच्छी बात है। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि वह 2027 में हमारे लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं। वह काफी समय से हमारी नजरों में थे, इसलिए मुझे बहुत खुशी है कि हमने उनके साथ एक लंबी अवधि का करार किया है। उम्मीद है कि वह और बेहतर होंगे और टीम के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित होंगे।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Finlay Bean Joins Northamptonshire; Contract with Yorkshire Ended Two Years Early
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: finlay bean, northamptonshire county cricket club, yorkshire cricket, county championship, darren lehmann, county cricket, england cricket, one day cup, first-class cricket, cricket transfer, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved