• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रनों से हराया, वर्ल्ड कप 2023 से बाहर

England beats Pakistan by 93 runs, out of World Cup 2023 - Cricket News in Hindi

कोलकाता। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 के 44वें मैच 93 रन से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 43.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 244 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। मोईन अली, डेविड विली और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिया। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराना था लेकिन पाकिस्तान की टीम मुकाबला हार गई और इसी वजह से न्यूजीलैंड की टीम 10 अंक के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर गई। 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने तीसरे ओवर के अंदर ही दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। शफीक खाता नहीं खोल सके और फखर जमां एक रन बना सके। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। बाबर आजम 45 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद रिजवान 36 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। शकील 29 रन पर क्लीन बोल्ड हुए। इफ्तिखार ने तीन और शादाब खान ने 4 रन का योगदान दिया। शाहीन अफरीदी 25 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी विकेट के लिए वसीम और राउफ के बीच 53 रन की साझेदारी हुई। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स और जो रूट के अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 337 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की ओर से स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 76 गेंद में 84 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस राउफ ने तीन और शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लिए।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान के बीच पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हुई। डेविड मलान 31 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो ने 61 गेंद में 59 रन बनाए। इसके बाद बेन स्टोक्स और जो रूट के बीच तीसरे विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी हुई। स्टोक्स 76 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जो रूट ने 72 गेंद में 60 रन बनाए। जो रूट और स्टोक्स को शाहीन अफरीदी ने आउट किया। हैरी ब्रूक 17 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर रन आउट हो गए। हारिस राउफ ने आखिरी ओर में मोईन अली को क्लीन बोल्ड किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-England beats Pakistan by 93 runs, out of World Cup 2023
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kolkata, england, pakistan, world cup 2023, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved