• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हरफनमौला बेन स्टोक्स को ECB ने दी IPL में खेलने की इजाजत

लंदन। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की ओर से भारत में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेलने की अनुमति मिल गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल सितंबर में हुए ब्रिस्टल विवाद में संलिप्तता के कारण गिरफ्तार हुए स्टोक्स वर्तमान में इंग्लैंड टीम में शामिल नहीं हैं।

स्टोक्स को इस मामले में अब भी पुलिस की जांच के परिणाम का इंतजार है। पिछले साल 26 साल के स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स द्वारा 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। वे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ थे।

टीम में एमएस धोनी भी थे। ब्रिस्टल विवाद में फंसे होने के कारण वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। हालांकि, वनडे सीरीज के लिए उनका नाम इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वे अब अपना नाम वापस ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ECB gives green signal to allrounder Ben Stokes for IPL
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ecb, allrounder ben stokes, ipl, indian premier league, ben stokes, rising pune supergiants, ashes series, david malan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved