• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दिलीप ट्रॉफी : इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को करारी शिकस्त दे जीता खिताब

बेंगलुरु। इंडिया रेड ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दिलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन शनिवार को इंडिया ग्रीन को पारी और 38 रनों से हरा खिताब जीत लिया। इंडिया रेड ने तीसरे दिन शुक्रवार को छह विकेट पर 345 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसने 388 रन का विशाल स्कोर बनाकर इंडिया ग्रीन के सामने जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य रखा।

इंडिया ग्रीन ने पहली पारी में 231 रन बनाए थे। पहली पारी में 231 रन बनाने वाली इंडिया ग्रीन की टीम अपनी दूसरी पारी में 39.5 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई और इंडिया रेड ने इस जीत से उसे 38 रनों से हरा दिया।

इंडिया ग्रीन के लिए उसकी दूसरी पारी में सिद्धेश लाड ने सर्वाधिक 42, अक्षत रेड्डी ने 33 और कप्तान फैज फजल ने 10 रन बनाए। इनके अलावा और कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। इंडिया रेड की ओर से अक्षय वखाड़े ने सर्वाधिक पांच, आवेश खान ने तीन और जयदेव उनादकत ने एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Duleep Trophy : India Red beat India Green to clinch title
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: duleep trophy, india red, india green, india red vs india green, final, abhimanyu ishwaran, jaidev unadkat, faiz fazal, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved