• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दूसरे टेस्ट में दिनेश चांडीमल को मिल सकती है श्रीलंका की कमान

कोलंबो। भारत के खिलाफ कोलंबो में तीन अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांडीमल को सौंपी जा सकती है। निमोनिया होने के कारण गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच से बाहर रहे चांडीमल दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। गाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका की कमान संभाल रहे बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ की उंगली में चोट लग गई थी। ऐसे में उनके दूसरे टेस्ट मैच में खेलने की संभावनाएं बेहद कम नजर आ रही हैं। उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। श्रीलंका की क्रिकेट टीम के प्रबंधक और चयनकर्ता असंका गुरुसिन्हा ने कहा कि चांडीमल को फिट होना चाहिए। उन्होंने रविवार को अभ्यास किया था और पिछले कुछ दिनों में उन्होंने बल्लेबाजी भी की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dinesh Chandimal may get captaincy for second test against India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dinesh chandimal, captaincy, second test, india, sri lanka, rangana herath, asela gunaratne, galle test, colombo test, shikhar dhawan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved