• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धोनी भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान : रोहित

Dhoni the best captain India has seen: Rohit - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया है। भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित ने हाल ही में एक शो में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने कहा, "एमएस धोनी सबसे शांत क्रिकेटर हैं। इससे उन्हें मैदान पर अच्छे फैसले लेने में मदद मिली। उनके पास सभी तीनों आईसीसी खिताब हैं। इसके अलावा वह आईपीएल की भी कई ट्रॉफी जीत चुके हैं। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं और इसकी वजह उनका शांत और सहज रवैया है जो वे तनाव और दबाव के क्षणों में भी बनाए रखते हैं।"

रोहित ने साथ ही कहा, "मैंने उन्हें कई युवा गेंदबाजों को दबाव में संभालते देखा है। वे उनके पास जाते हैं, उनके कंधे पर हाथ रखते हैं और उनसे बात करते हैं कि उन्हें क्या करने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "जब कोई युवा खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ियों से ऐसा व्यवहार हासिल करता है तो उसका विश्वास काफी बढ़ जाता है और वो टीम की जीत में अपना योगदान देना चाहता है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dhoni the best captain India has seen: Rohit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ms dhoni, best captain india, rohit sharma, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved