इस बीच, हालांकि झारखंड का कोई भी नेता खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। भाजपा के एक नेता ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा, "धोनी का भाजपा के कई नेताओं से व्यक्तिगत संपर्क है। अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं, तो कोई बड़ी बात नहीं है।"
ये भी पढ़ें - केन विलियमसन का जीत के साथ आगाज, बने छठे कप्तान, देखें...
वैसे यह कोई पहली बार नहीं है, जब कोई क्रिकेट खिलाड़ी भाजपा में शामिल होगा। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हुए और राष्ट्रीय राजधानी की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर संसद के लिए निर्वाचित हुए। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी नवजीत सिंह सिद्धू भी भाजपा में रह चुके हैं। हालांकि इस समय वह कांग्रेस में हैं और पंजाब सरकार में मंत्री हैं। इनसे पहले क्रिकेटर चेतन चौहान और कीर्ति आजाद ने भी खेल को अलविदा कहने के बाद राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी।
धोनी के संन्यास और राजनीतिक पारी की शुरुआत की अटकलें जहां तेज हैं, वहीं इस मुद्दे पर धोनी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।
--आईएएनएस
मिनर्वा एकेडमी एफसी ने किकस्टार्ट एफसी को 6-1 से हराया
IPL 2025 : हर हाल में दिल्ली कैपिटल्स को चाहिए जीत, नहीं तो तय है विदाई
IPL 2025 : डीसी बनाम जीटी मैच में केएल राहुल और शुभमन गिल ने विराट कोहली को पछाड़ा
Daily Horoscope