• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

क्रिकेट से संन्यास के बाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं धोनी

रांची। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति की पिच पर अपनी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामेंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवान ने दावा किया कि धोनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "इस संबंध में उनसे काफी समय से बातचीत चल रही है। हालांकि, यह फैसला धोनी के संन्यास के बाद ही लिया जाएगा।"
पासवान ने कहा, "धोनी मेरे मित्र हैं, 'वर्ल्ड फेम' खिलाड़ी हैं, ऐसे में उनसे भाजपा में आने के लिए बातचीत हुई है।"

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के दौरान धोनी से मुलाकात की थी और तभी से ये अटकलें तेज है कि धोनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

उधर क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम के हारकर बाहर हो जाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें एक बार फिर हवा में तैरने लगी हैं।

झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले धोनी के विषय में कहा जा रहा है कि क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक पारी शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dhoni may join BJP after retirement from cricket
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mahendra singh dhoni, retire from cricket, pitch of politics, bharatiya janata party, ranchi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved