नई दिल्ली| पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन की तारीफ करते हुए कहा है कि आईपीएल में लगातार दो शतक लगाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। धवन ने पिछले सप्ताह आईपीएल-13 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 101 और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ नाबाद 106 रन बनाए थे। वह आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गंभीर ने क्रिकेट लाइव शो में कहा, " पहली बात तो ये कि रिकॉर्ड अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। किसी अन्य भारतीय ने अब तक यह नहीं किया है। किसी अन्य खिलाड़ी ने आईपीएल में अब तक यह नहीं किया है। लगातार दो शतक, वह भी एक टी20 प्रारुप में।"
उन्होंने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ये शतक ऐसे समय पर आया, जब दिल्ली को इसकी सख्त जरूरत थी। अगर इस समय सबसे अनुभवी बल्लेबाज अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं तो दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह एक फायदा है।"
--आईएएनएस
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope