• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले आराम से खुश हूं : मोर्केल

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने गुरुवार को कहा कि वह भारत के खिलाफ जनवरी में होने वाली सीरीज से पहले मिले आराम से खुश हैं। भारत जनवरी से फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में जिम्बाब्वे को चार दिवसीय दिन-रात के टेस्ट मैच में महज दो दिन में ही पारी और 26 रनों से हरा दिया।
इस मैच के बाद मोर्कल ने कहा, ‘‘मेरे लिए, आने वाली सीरीज में (भारत के खिलाफ), दिन का आखिरी सत्र मायने रखने वाला होने जा रहा है जब गेंद मुलायम और परिस्थति मुश्किल होती है। केप टाउन में हवा होगी, हम इस बात को जानते हैं। इसलिए हमारे गेंदबाजी आक्रमण के लिए तैयारी करने का बेहतरीन मौका इस मैच में (जिम्बाब्वे के खिलाफ) फॉलोऑन देना और 10 विकेट लेना था।’’
मोर्केल ने कहा कि उनके साथी डेल स्टेन नेट्स में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delighted with the rest ahead of India series: Morkel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: morne morkel, india series, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved