• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

Delhi Capitals make it official: Sri Lankan legend Chaminda Vaas appointed as fast-bowling coach - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने श्रीलंका के बाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे चामिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। डीसी ने शनिवार की सुबह अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर चामिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच बनाए जाने की घोषणा की। आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोचिंग टीम को पूरी तरह बदल दिया है। अपना पहला खिताब जीतने को प्रयासरत डीसी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अपना हेड कोच बनाया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह डीसी के सहायक और बल्लेबाजी के रूप में नियुक्त किए गए हैं। चामिंडा वास की तेज गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्ति डीसी की कोचिंग टीम को और प्रभावशाली बनाती है।
पूर्व भारतीय लेग स्पिनर और दिल्ली के लिए खेल चुके अमित मिश्रा को डीसी अपना स्पिन गेंदबाजी कोच बना सकती है। हालांकि, मिश्रा के नाम की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है।
चामिंडा वास क्रिकेट की दुनिया का बड़ा नाम हैं और वह क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। 1994 से लेकर 2009 के बीच चामिंडा वास ने श्रीलंका के लिए 111 टेस्ट में 355, 322 वनडे में 400 और 6 टी20 में 6 विकेट लिए। वह आईपीएल के 13 मैचों में 18 विकेट भी ले चुके हैं। वह 1996 में वनडे विश्व कप जीतने वाली श्रीलंका टीम के सदस्य रहे हैं।
52 साल के चामिंडा वास का दिल्ली कैपिटल्स के साथ तेज गेंदबाजी कोच के रूप जुड़ना निश्चित रूप से फ्रेंचाइजी की गेंदबाजी को मजबूती देगा। युवा गेंदबाजों के पास वास से तेज गेंदबाजी के गुर सीखने का एक सुनहरा मौका भी होगा।
वास बतौर कोच श्रीलंका क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Capitals make it official: Sri Lankan legend Chaminda Vaas appointed as fast-bowling coach
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri lankan legend chaminda vaas, chaminda vaas, delhi capitals, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved