सिडनी। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल क्रिकेट मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए जाने जाते हैं। गेल अगर अपने पूरे रौ में हों तो उन्हें रोकना काफी मुश्किल होता है। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की ओर से आतिशी बल्लेबाजी और विशेष अंदाज में जश्न मनाने के कारण वे भारतीय दर्शकों के भी चहेते बने हुए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हालांकि मैदान से बाहर उनकी कुछ गतिविधियां ऐसी रही हैं, जिन्होंने उन्हें मुसीबत में डाल दिया। अब एक बार फिर गलत कारणों के कारण उनका नाम सुर्खियों में आया है। दरअसल गेल के मानहानि के मुकदमे में चल रही सुनवाई के दौरान बुधवार को इंडीज टीम की महिला मालिशिया लियान रसैल ने उन पर उनके सामने न्यूड होने का आरोप लगाया।
गेल ने फेयरफैक्स मीडिया, सिडनी मोर्निंग हेराल्ड, द ऐज और द कैनबरा टाइम्स पर पिछले साल जनवरी में कई खबरें चलाने के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope