• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, लगातार तीसरी जीत

गुरुग्राम। मैन ऑफ द मैच इमरान डीसीसीबी (17/5 विकेट) और विपुल पटेल (46) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने बधिर आईसीसी टी20 विश्व कप में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उसकी पूरी टीम 14.2 ओवर में 75 रन पर ढेर हो गई और भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 11.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय बधिर टीम के लिए इमान ने 31 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा जितेंद्र त्यागी ने 27 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 27 रन का योगदान दिया। आस्ट्रेलिया के लिए सीन वाल्श ने 21 रन देकर दो विकेट चटकाए। इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 75 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम वुड ने 35 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के के सहारे 34 रन बनाए। जस्टिन मिलार्ड ने 10 रन का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। भारतीय टीम की ओर से इमरान के पांच विकेटों के अलावा जितेंद्र ने सात रन देकर तीन विकेट और साई अकाश ने सात रन पर दो विकेट अपने नाम किए। मेजबान टीम के कोच किरण सेन ने कहा, यह हमारे लिए एक अहम मैच था। ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deaf ICC T20 World Cup : India beat Australia by 8 wickets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deaf icc t20 world cup, india, australia, inda vs australa, imran, vipul patel, sri lanka, nepal, south afrca, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved