• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लेंगर ने कहा, बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए वार्नर फिट, पैटिंसन लेंगे इनका स्थान

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट हैं। वार्नर को यहां मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी करते हुए अंगूठे पर गेंद लग गई थी। इसी मैदान पर दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। कोच ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि मुझे किसी तरह की चिंता नहीं है कि उन्हें खेलने में किसी तरह की परेशानी आएगी। उन्होंने कहा, दो सेकेंड के लिए थोड़ी चिंता हुई थी लेकिन डॉक्टर ने उन्हें देखा और कुछ देर बाद वे गेंद को दोबारा मारने लगे। मैं जानता हूं कि वे इस पल कैसा खेल रहे हैं, हम जानते हैं कि हमारे खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट और बॉक्सिंग डे को कितना पसंद करते हैं। वे खेलने को तैयार हैं। लेंगर ने साफ कर दिया कि जेम्स पैटिंसन चार साल बाद टेस्ट मैच खेलेंगे। वे चोटिल जोश हेजलवुड का स्थान लेंगे।

विटेलिटी ब्लास्ट सीजन के लिए एसेक्स से फिर जुड़े जम्पा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-David Warner fit for boxing day test : Justin Langer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: david warner, boxing day test, justin langer, warner langer, australia, mcg, melbourne cricket ground, james pattinson, adam zampa, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved