• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डेरिल मिचेल ने वनडे फॉर्मेट का नौवां और भारत के खिलाफ चौथा शतक लगाया

Daryl Mitchell scores ninth ODI century, fourth against India - Cricket News in Hindi

इंदौर। भारत के खिलाफ अपना प्रचंड फॉर्म जारी रखते हुए न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने इंदौर में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे में एक बार फिर शतक लगा दिया है। मिचेल का सीरीज का यह लगातार दूसरा शतक है। डेरिल मिचेल ने 106 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 10 चौके लगाए। मिचेल चौथे नंबर पर तब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, जब न्यूजीलैंड 5 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने विल यंग 30 के साथ 53 रन की साझेदारी की।
रिपोर्ट लिखे जाने तक मिचेल ने चौथे विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स के साथ नाबाद 158 रन की साझेदारी कर ली थी। न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए थे। मिचेल 110 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 109 और फिलिप्स 68 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 70 रन बनाकर खेल रहे थे। न्यूजीलैंड बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है।
डेरिल मिचेल के वनडे करियर का यह नौवां शतक है। भारत के खिलाफ उनका यह चौथा शतक है। राजकोट में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में भी मिचेल ने 117 गेंद पर 131 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी और सीरीज में 1-1 की बराबरी कराई थी।
इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। तेज गेंदबाजों हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी थी। राणा ने डेवन कोनवे को 5 और विल यंग को 30 के निजी स्कोर पर आउट किया, जबकि अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोलस को शून्य के स्कोर पर पहले ही ओवर में आउट किया था। इसके बाद मिचेल और फिलिप्स की बदौलत न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Daryl Mitchell scores ninth ODI century, fourth against India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indore, india, new zealand, batsman daryl mitchell, odi, century, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved