• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुकेश की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर उतरे सीएसके के खिलाड़ी

CSK Players Take the Field Wearing Black Armbands to Pay Tribute to Mukeshs Mother - Cricket News in Hindi

मुंबई। आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सीएसके के सभी खिलाड़ी मुकेश चौधरी की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए हाथों पर काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं। सीएसके ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया था कि लंबे समय से बीमारी से जूझ रहीं मुकेश चौधरी की मां का निधन हो गया। टीम ने अपने इस पोस्ट में मुकेश और उनके परिवार के लिए अपनी संवेदना और सपोर्ट दिखाया था। फ्रेंचाइजी ने लिखा, "सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की मां के निधन पर दुख जताता है। हम मुकेश और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।" मुकेश की मां का निधन मंगलवार को हो गया था, जिसके बाद वह अंतिम संस्कार के लिए घर (राजस्थान) लौट गए थे।
हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर मुकेश चौधरी सीएसके की ओर से इस मुकाबले में हिस्सा ले रहे हैं। मुकेश ने इस सीजन सीएसके की तरफ से एकमात्र मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का विकेट चटकाया था। मुकेश साल 2022 से सीएसके टीम से जुड़े हुए हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए थे। मुकेश चौधरी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 17 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान कुल 19 विकेट निकाले हैं। 46 रन देकर 4 विकेट उनका सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा है।
सीएसके के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। एमआई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने मैथ्यू शॉर्ट को बाहर करते हुए उनके स्थान पर प्रशांत वीर को मौका दिया है। वीर को ऑक्शन में सीएसके ने 14.20 की बोली लगाते हुए टीम में शामिल किया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत मिली है, जबकि 4 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CSK Players Take the Field Wearing Black Armbands to Pay Tribute to Mukeshs Mother
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl 2026, chennai super kings, mumbai indians, mukesh choudhary, hardik pandya, csk vs mi, ipl news, cricket updates, player injury update, team changes, wankhede stadium, ipl points table, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved