• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व कप में 20 साल पुराना इतिहास दोहराने उतरेगा क्रोएशिया

नई दिल्ली। वर्ष 1998 के अपने पहले ही फीफा विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचकर तीसरे स्थान पर रहने वाली क्रोएशियाई टीम कोच ज्लाटको डालिक के मार्गदर्शन में एक बार फिर अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। वर्ष 1991 में युगोस्लाविया से स्वतंत्र होने के बाद क्रोएशिया 2010 को छोडक़र छह में पांच बार विश्व कप में अपनी जगह बना चुका है। फीफा की विश्व रैंकिंग में 18वें नंबर पर काबिज क्रोएशिया 1998 के बाद से एक बार से एक बार भी ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाई है।

1998 में उसने नीदरलैंड्स को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 2002 और 2006 में वह 23वें और 22वें स्थान पर रही थी। ब्राजील में 2014 में क्रोएशिया 19वें स्थान पर रही थी। टीम के हालिया प्रदर्शन पर अगर नजर डाली जाए तो उसने मार्च में हुए दोस्ताना मैच में पेरू को 2-0 से और मेक्सिको को 1-0 से मात दी है।

क्रोएशिया ने विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले में मिस्र को 4-1 से हराकर रूस में 14 जून से शुरू होने जा रहे विश्व कप का टिकट कटाया जहां उसे अर्जेंटीना, आइसलैंड और नाइजीरिया के साथ ग्रुप डी में रखा गया है जो उसके लिए ग्रुप ऑफ डेथ जैसा है। क्रोएशिया 26 मई से अपना अभ्यास शुरू करेगी और फिर विश्व कप शुरू होने से पहले वह ब्राजील और सेनेगल के साथ क्रमश: तीन और आठ जून को दोस्ताना मैच खेलेगी। टूर्नामेंट में क्रोएशिया 16 जून को नाइजीरिया के साथ मुकाबले से अपने अभियान की शुरूआत करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Croatia eying on to repeat 20 years old history in fifa world cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, croatia, 20 years old history, fifa world cup, argentina, nigeria, iceland, brazil, yugoslavia, croatia football team, russia, moscow, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved