महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) ने ट्वीट किया, माधव आप्टे का सुबह निधन हो
गया। मुंबई क्रिकेट संघ उनके परिवार को अपनी संवेदनाएं देता है। उन्होंने
1952-53 के बीच भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले और 542 रन बनाए जिसमें एक
शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 49.27 था। ये भी पढ़ें - कप्तान कोहली ने कहा, वे जिस चीज का इस्तेमाल नहीं करते...
माधव ने 67
प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच भी खेले जिनमें उनके नाम छह शतकों और 16
अर्धशतकों की मदद से 3336 रन दर्ज हैं। मुंबई में जन्मे आप्टे ने विनू
मांकड की कोचिंग में लेग स्पिनर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। द ओवल
में उनके प्रदर्शन ने डॉन ब्रेडमैन को आखिरी पारी में 100 का औसत हासिल
करने से रोक दिया था। 1989 में वे क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष चुने
गए थे। साथ ही वे लिजेंड्स क्लब के मुखिया भी रहे।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope