• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीपीएल 2026: गुरबाज का अर्धशतक, अमेजन वॉरियर्स ने जमैका किंग्समेन को 8 विकेट से हराया

CPL 2026: Gurbaz hits half-century; Amazon Warriors defeat Jamaica Kingsmen by 8 wickets - Cricket News in Hindi

गुयाना । कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 का 26वां मैच प्रोविडेंस क्रिकेट स्टेडियम में जमैका किंग्समेन और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला गया। गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की। गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका किंग्समेन ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए थे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हसन खान ने मात्र 29 गेंदों पर 6 छ्क्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा माज सदाकत ने 34 गेंदों पर 35 रन बनाए। केसी कार्टी ने 18, किमो पॉल ने 15, ओडियन स्मिथ ने 13 और उस्मान खान ने 10 रन बनाए। अमेजन वॉरियर्स के लिए ड्वेन प्रिटोरियस और खेरी पियरे ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद नबी को एक विकेट मिला।
160 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी गुयाना अमेजन वॉरियर्स को सलामी बल्लेबाजों रहमानुल्लाह गुरबाज और मावेंद्र दिनदयाल ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 46 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत दी। दिनदयाल 17 गेंदों पर 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। गुरबाज ने अर्धशतक लगाया। वह 35 गेंदों पर 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। गुरबाज दूसरे विकेट के रूप में 12.2 ओवर में 114 के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद अमेजन ने विकेट नहीं गंवाया। कप्तान शाई होन ने 35 गेंदों पर नाबाद 39 और शिमरोन हिटमायर ने 17 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर और 30 गेंदों पर नाबाद 46 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी। अमेजन वॉरियर्स ने 17.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 160 का विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।
माज सदाकत और हुनैन शाह को 1-1 विकेट मिला।
गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने सीजन के पांचवें मैच में पांचवी जीत हासिल की। टीम 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चली गई है। जमैका की सीजन के नौवें मैच में पांचवीं हार थी। टीम तीसरे नंबर पर है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CPL 2026: Gurbaz hits half-century; Amazon Warriors defeat Jamaica Kingsmen by 8 wickets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amazon warriors defeat jamaica kingsmen, amazon warriors, jamaica kingsmen, cpl 2026, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved