• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इरफान पठान ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की

COVID-19: Pathan uses cricket analogy, urges people to stay home - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने कोरोनावायरस के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच लोगों से घरों में ही रहने की अपील की और इसके लिए क्रिकेट की भाषा का सहारा लिया। पठान ने ट्विटर पर लिखा, "कोरोनावायरस एक तरह से बॉलिंग मशीन है और गेंद को ऑफ स्टंप से बाहर लगातार फेंका जा रहा है। जबतक हम बाहर जाती हुई गेंद को नहीं छेड़ेंगे तब तक हम लोग बचे रहेंगे और अपना विकेट बचाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही अपने देश के लिए इस टेस्ट मैच को बचा लेंगे। घरों में ही रहिए। लॉकडाउन। " कोरोनावायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जारी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का आदेश दिया है। इससे पहले देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू था लेकिन देश में कोरोना संक्रमितों की लगातार संख्या बढ़ने के कारण लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया गया है। भारत में कोरोनावायरस के अब तक 10000 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जबकि 330 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-COVID-19: Pathan uses cricket analogy, urges people to stay home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: irfan pathan, urges people to stay home, oronaviruslockdown, coronavirusindia, coronavirus, covid 19, lockdown, covid-19 lockdown, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved