• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर संजय डोभाल का कोरोनावायरस से निधन

COVID-19 Former Delhi cricketer Sanjay Dobal passes away - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर संजय डोभाल का कोरोनावायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने सोमवार को उनके निधन की पुष्टि की। वह 52 वर्ष के थे। डीडीसीए के सचिव विनोद तिहारा ने एक बयान में कहा, " संजय डोभाल की असामायिक मृत्यु क्रिकेट जगत के लिए एक बहुत बुरी खबर है। डीडीसीए की ओर से मैं इस अपूरणीय क्षति पर दिल से अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में हमारी प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं। ईश्वर परिवार को इस गम से उबरने का साहस दे।"

डोभाल निमोनिया से पीड़ित थे और उनका चार बार टेस्ट भी हुआ था। तीन सप्ताह बाद वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे।

दिल्ली क्रिकेटर मिथुन मन्हास ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी थी और उन्होंने कहा था, " मेरे दोस्त संजय डोभाल निमोनिया के एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। चार टेस्ट और तीन सप्ताह की लचर के बाद, उन्हें कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला था। हमने प्लाज्मा थेरेपी का सुझाव दिया। इसलिए हम ऐसे मरीज की तलाश कर रहे हैं जो कम से कम 20 दिन पहले कोविड-19 से उबर चुके हैं और रक्तदान करने के इच्छुक हैं।"

डोभाल के परिवार में पत्नी तथा दो बेटे हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-COVID-19 Former Delhi cricketer Sanjay Dobal passes away
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: covid-19, cricketer sanjay dobal passes away, former delhi cricketer sanjay dobal, sanjay dobal, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved