• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोविड-19 : क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका में 7 पॉजिटिव मामले

COVID-19: Cricket South Africa reports 7 positive cases - Cricket News in Hindi

जोहान्सबर्ग। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को बताया कि संगठन में बड़े पैमाने पर कराए गए कोरोना वायरस टेस्ट में सात मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएसए ने देश भर में तकरीबन 100 टेस्ट किए जिनमें इसके स्टाफ सदस्य व अनुबंधित खिलाड़ी शामिल थे। सीएसए ने ऐसा सरकार द्वारा बिना संपर्क वाले खेल को लेवल-3 पर दोबारा शुरू करने के ऐलान के बाद किया। सीएसए के कार्यकारी सीईओ जैक्स फॉल ने स्पोर्ट24 से कहा, "हमें पता था कि निश्चित तौर पर पॉजिटिव मामले सामने आएंगे। 100 टेस्ट करने के बाद सात मामलों का ही पॉजिटिव निकलना काफी कम है।" फॉल ने कहा, "हमारे मेडिकल प्रोटोकॉल हमें उन लोगों का जानकारी साझा करने की इजाजत नहीं देते जिनका टेस्ट पॉजिटिव आया है।"
हाल ही में बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का भी कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-COVID-19: Cricket South Africa reports 7 positive cases
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: covid-19, cricket south africa reports 7 positive cases, coronavirus, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved