• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

COVID-19 : हरभजन ने की अफरीदी की तारीफ

COVID-19: Afridi earns Harbhajan praise for great work for humanity - Cricket News in Hindi

लाहौर। पूर्व पाकिस्तानी आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने कोरोना वायरस की महामारी के दौरान लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इसके लिए उनकी प्रशंसा हो रही है और प्रशंसा करने वालों में भारत के पूर्व स्टार आफ स्पिनर हरभजन सिंह भी शामिल हैं। अफरीदी ने मंगलवार को पाकिस्तान में लोगों को कुछ जरूरी चीजें दान की, जिसकी तस्वीर उन्होंने टिवटर पर पोस्ट की है।

अफरीदी ने टिवटर पर लिखा, "जरूरतमंद लोगों को कीटनाशक साबुन, सामान, खाना और कोरोना वायरस को रोकने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में एक शीट देने का आज तीसरा दिन था। साथ ही लोगों को घर पर रहने की सलाह दी। सब साथ मिलकर काम करें और दूसरों की मदद भी करें।"

अफरीदी की इस पोस्ट ने हरभजन का दिल जीत लिया और भज्जी ने इसके लिए पाकिस्तानी आलराउंडर की जमकर तारीफ की।

हरभजन ने लिखा, " मानवता के लिए बहुत अच्छा काम, शाहिद अफरीदी। ईश्वर हम सब पर कृपा करे। आपको और शक्ति मिले। दुनिया की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।"

अफरीदी ने अपनी तारीफ पर हरभजन का शुक्रिया अदा किया।

अफरीदी ने कहा, "मानवता से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इस शब्द के लिए शुक्रिया भज्जी। विश्व को इस समय एकजुट होने की जरूरत है। गरीब लोगों की मदद करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है ताकि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सके।"

पाकिस्तान में कोरोनाा के अब तक 1000 से अधिक मामले सामने आ चुके है जबकि सात लोगों की इससे मौत हो चुकी है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-COVID-19: Afridi earns Harbhajan praise for great work for humanity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: covid-19, shahid afridi, harbhajan singh, great work for humanity, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved