• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में 'तख्तापलट', मोहम्मद रिजवान से छिनी वनडे की कप्तानी

Coup in Pakistan Cricket Team, Mohammad Rizwan Stripped of ODI Captaincy - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से वनडे फॉर्मेट की कप्तानी छीन ली है। शाहीन अफरीदी को इस टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अचानक हुए इस बदलाव के पीछे की वजह नहीं बताई है। इससे पहले, शाहीन अफरीदी जनवरी 2024 में न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कमान संभाल चुके थे, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उस दौरे पर पाकिस्तान को 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अफरीदी से टीम की कमान छीन ली गई थी। बतौर कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 20 वनडे मैच खेले, जिसमें 9 मुकाबलों में उन्हें कामयाबी मिली, जबकि 11 मैच में टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी। कप्तान के तौर पर रिजवान ने वनडे फॉर्मेट की 18 पारियों में 41.66 की औसत के साथ 625 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कराची में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध नाबाद 122 रन बनाए।
दूसरी ओर, बाएं तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पाकिस्तान की ओर से 66 वनडे मुकाबलों में 24.28 की औसत के साथ 131 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट अपने नाम किए हैं।
फिलहाल पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। मुकाबले के पहले दिन के खेल के बाद पीसीबी ने नए कप्तान की घोषणा की है। मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी इस मुकाबले का हिस्सा हैं।
पाकिस्तानी टीम लाहौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 93 रन से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में मेजबान टीम सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतकर 2-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी।
टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी, जिसके बाद 4-8 नवंबर के बीच दोनों देश इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे, जिसमें पाकिस्तानी टीम अपने नए कप्तान के साथ उतरेगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Coup in Pakistan Cricket Team, Mohammad Rizwan Stripped of ODI Captaincy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: odi captaincy, pakistan cricket team, mohammad rizwan, pakistan cricket, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved