• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चार सितंबर से ट्रेनिंग शुरू करेगी चेन्नई सुपर किंग्स

Chennai Super Kings will start training from September 4 - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली| चेन्नई सुपर किंग्स चार सितंबर से ट्रेनिंग शुरू कर सकती है। टीम को अभी हालांकि कोविड-19 टेस्ट से और गुजरना है और इन्हीं टेस्ट के परिणाम पर अभ्यास सत्र की तारीख पर अंतिम मुहर लगेगी। चेन्नई के 13 लोग कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे जिसमें दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इसी के बाद टीम के लिए दो कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य कर दिए गए। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, "जिन लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आए हैं उन्हें एक अलग होटल में रखा गया है और वह इन नए टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन टीम के बाकी लोगों को टेस्ट से गुजरना होगा। यह टेस्ट तीन सितंबर को किया जाएगा। जिन लोगों के पॉजिटिव निकले हैं उनका क्वारंटीन समय खत्म होने के बाद दो ताजा टेस्ट कराए जाएंगे।" चेन्नई अभी तक इकलौती ऐसी टीम है जिसने अभी तक ट्रेनिंग शुरू नहीं की है। वह 21 अगस्त को दुबई पहुंचे थे और उन्हें 28 अगस्त को ट्रेनिंग शुरू करनी थी।
टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "हम चार सितंबर से ट्रेनिंग शुरू करेंगे। हमारा तीन सितंबर को एक और टेस्ट होगा।"
विश्वनाथन ने कहा कि जो दो खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं वो आईपीएल द्वारा तय किए गए टेस्टिंग पैमानों को क्लीयर करने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं। विश्वनाथन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर चेन्नई 19 सितंबर को सीजन का पहला मैच खेलने को तैयार है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chennai Super Kings will start training from September 4
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chennai super kings, start training, september 4, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved