• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चैंपियंस ट्रॉफी : इंग्लैंड टीम में चोटिल वोक्स की जगह लेंगे फिन

Champions Trophy : Steven Finn to replace Chris Woakes in england team - Cricket News in Hindi

लंदन। चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में घायल हुए क्रिस वोक्स के स्थान पर इंग्लैंड की टीम में गेंदबाज स्टीव फिन को शामिल किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में वोक्स सिर्फ दो ओवर डालने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे और फिर मैदान पर लौट नहीं पाए। वोक्स के स्कैन के परिणाम में सामने आया है कि उनकी चोट गंभीर है।

इस कारण उनके स्थान पर इंग्लैंड टीम में फिन को जगह मिली है। अपने करियर के दौरान फिन ने 69 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड का अगला मैच मंगलवार को न्यूजीलैंड से होगा। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Champions Trophy : Steven Finn to replace Chris Woakes in england team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: champions trophy, steven finn, chris woakes, england team, champions trophy 2017, bangladesh, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, icc champions trophy
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved