• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रन से हराया

Cape Town ODI between india and south africa - Cricket News in Hindi

केपटाउन। न्यूलैंडस मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रन से हरा दिया है। कप्तान विराट कोहली ने बल्ले से अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए अपने वनडे करियर का 34वां शतक जड़ा और इसी की बदौलत भारत ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका के सामने 304 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम मात्र 40 ओवर में 179 पर ही ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही भारत ने 6 वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली है।

इससे पहले पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 303 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 160 रनों की पारी खेली। यह उनके करियर का 34वां शतक है और कप्तान के तौर पर 12वां। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 76 रन बनाए।

कोहली ने अपनी पारी में 159 गेंदों का सामना किया और 12 चौके और दो छक्के लगाए। धवन ने अपनी पारी में 63 गेंदों पर 12 चौके जड़े। दक्षिण अफ्रीका के लिए ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने दो विकेट लिए। कागिसो राबादा, क्रिस मौरिस,आंदिले फेहलुकवायो, इमरान ताहिर को एक-एक सफलता मिली।


भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला, हेइनरिक क्लासेन , खाया जोंडो, जीन पॉल डुमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, कागिसो रबाडा, लुंजी एनजिडी, आंदिले फेहुलकवायो, इमरान ताहिर।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cape Town ODI between india and south africa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cape town odi, india and south africa, india, south africa, third odi, virat kohli, aiden markram, ms dhoni, hashim amla, kagiso rabada, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved